Ghatsila News: विस्थापितों की बैठक में रोजगार और जमीन के मुद्दे पर बनी रणनीति
घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) से विस्थापित परिवारों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विस्थापितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से एसडब्ल्यूएमएल में विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने तथा प्रस्तावित विस्थापितों के नियोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडब्ल्यूएमएल में उपलब्ध रोजगार के अवसरों में विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बैठक में यह मांग उठी कि उक्त क्षेत्र के लोगों के लिए 50 प्रतिशत रोजगार का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। इस मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के समक्ष दबाव बनाने तथा आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.