घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला टैक्सी मैक्सी एवं ऑटो एसोसिएसन की ओर से विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर शुक्रवार की देरशाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कालाकारों में अपने मनमोहक प्रस्तुती से सभी का मनमोह लिया। इस मौके कार्यक्रम में समाजसेवी बेबी देवी, मुखिया पार्वती मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में आर्या ग्रुप प्रथम,नैना ग्रुप द्वितिय, ब्यूटी ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी को 3 हजार, 2 हजार एवं 1 हजार रुपये दिये गये। इस मौके पर बेबी देवी ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन पर ऐसे कार्यक्रम की महत्तता काफी बढ़ जाती है, साथ ही साथ बच्चों को एक बेहतर मंच भी मिलता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर : सांस्कृतिक ...