घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। भारतीय जनता पार्टी बरसोल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बरसोल थाना प्रभारी को छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक, अवैध बालू परिवहन और अवैध लॉटरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खंडामौदा चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने और ओवरब्रिज निर्माण की पहल का आग्रह किया गया। खंडामौदा से दारीसोल तक सड़क किनारे ट्रकों की अवैध पार्किंग हटाने की भी मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जादूगोड़ा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाजपा ने थाना प्र...