घाटशिला, अगस्त 3 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। राखा स्थित एक्सेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ठेका कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार सुबह पहली पाली से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें इंश्योरेंस, ओवरटाइम, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान, नाइट अलाउंस, ईएसआई और पीएफ जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैंकर्मचारियों का कहना है कि स्किल्ड कार्य कराने के बावजूद उन्हें अनस्किल्ड श्रमिक के बराबर वेतन दिया जा रहा है। साथ ही नियुक्ति के समय 20 हजार रुपये वेतन का आश्वासन दिया गया था, जबकि वर्तमान में करीब 14 हजार रुपये ही भुगतान किया जा रहा है।ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने भी एचआर विभाग के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए श्रमिकों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान करने की मांग की। कर्मचार...