Ghatsila News: विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में 197 लाभुकों के बीच बंटी 91.49 लाख की परिसंपत्ति
घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजे वन सचिन्द्र बिरुआ समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिविर में कुल 197 लाभुकों के बीच 91 लाख 49 हजार की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। शिविर के दौरान आबुआ आवास के पांच लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 2 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। दो दिव्यांग लाभुकों के बीच श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के तहत 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिये गये, साथ ही साथ 16 किसानों को केसीसी ऋण वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मुसाबनी : 71 लाभुकों को मिली च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.