घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड की गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम की फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पानो सरदार के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक संजीव सरदार व उपायुक्त राजीव रंजन से मिला। इसके साथ हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी। इस संबंध में जिला निबंधन पदाधिकारी, पोटका सीओ निकीता बाला व कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को भी सूचित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में मुखिया दुखनीमाई सरदार, मुखिया अमृत माझी,मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया बिदेन सरदार,मुखिया सिमती सरदार, मुखिया सावित्री हांसदा,मुखिया संगीता सरदार, मुखिया आशा सरदार, मुखिया कालीपद सरदार, मुखिया चंद्रभूषण सरदार,मुखिया श्र...