Ghatsila News: विधायक ने छठ घाट का लिया जायजा
घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने शुक्रवार को जादूगोड़ा के राखा छठ घाट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क और घाट की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व से पहले सड़क की मरम्मत, घाट की साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Purnia News: छठ घाटों का अधिकारियों ने लिया जायजा, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.