Ghatsila News: विद्यालय के विकास और शैक्षणिक माहौल को लेकर मंथन
घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित केसीसी संस्कृत स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता उप मुखिया तनुश्री मंडल ने की। बैठक में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक माहौल को लेकर चर्चा हुई। अभिभावकों का स्वागत शिक्षकों व बाल संसद द्वारा किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया, जिसमें प्रिंट रिच दीवार, खेल मैदान, रसोईघर, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं दिखाई गई। प्रधानाध्यापिका संजुक्ता बेरा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति की अपील की और सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन व सही मार्गदर्शन को जरूरी बताया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: केसीसी संस्कृत स्कूल में आयोजित हुई शिक्षक-अभिभावक बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.