घाटशिला, जुलाई 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुंडा पंचायत के दो विद्यालयों में शुक्रवार को 90 दिवसीय गहन जनसंपर्क अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें अधिवक्ता देवाशीष दत्ता ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, नशामुक्ति अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच, बैड टच और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा समिति की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में ...