घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के दाड़ीशोल फॉरेस्ट बीट के पास एनएच-49 पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार दिलीप कालिंदी साइकिल से चीना मिट्टी से निर्मित कॉप डीस गांव फेरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को वह साइकिल से फेरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दाड़ीशोल फॉरेस्ट बीट के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दारिशोल में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हुआ साइकिल सवार यह भी पढ़ें- Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल...