Ghatsila News: वार्ड चार के पुरानापानी में मोटर खराब होने से जलापूर्ति बंद
घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के पुरानापानी में जुस्को के तहत स्थापित जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का मोटर बीते शनिवार से खराब हो गया। इसके कारण जलापूर्ति बंद हो गई और कई इलाकों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। नगर पंचायत प्रशासन के तहत टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। जानकारी के मुताबिक मोटर खराब होने के कारण पुरनापानी, काकड़ीशोल, तड़ंगा, मिस्त्री पाड़ा, जुगीपाड़ा और नामोपाड़ा में जलापूर्ति बंद है। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। इधर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कई इलाकों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिली है। वार्ड नंबर चार के पार्षद शतदल महतो ने बताया कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.