घाटशिला, अगस्त 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बाजपेयी नगर स्थित सड़क किनारे से गुरुवार को वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एक सांप का रेस्क्यू किया। ग्रामीणों द्वारा प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स की टीम पहुंची और टीम ने सांप को रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी हो कि बारिश के दिनों में सांप का कहर पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरे अनुमंडल में सर्पदंश से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है इसलिए जहां भी सांप निकलने की खबर आती है लोग दहशत में आते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...