घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव के काजू जंगल में पिछले करीब एक सप्ताह से 9-10 जंगली हाथियों का झुंड लगातार डेरा डाले हुए है। हाथियों के ख़ौफ से लुगाहरा, लोधनबनी, पानीशोल, धड़ांरी, भादुआ, दुधकुण्डी और ढीलाहारा गांव में एक जंगली हाथी के आगमन से आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रात होते ही ये हाथी काजू जंगल से बाहर निकलकर खेतों में लगी फसलों, बांस की झाड़ियों और अन्य वनस्पतियों को बुरी तरह रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हाथियों के इस तांडव से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है और लोग रातजगा कर अपने घरों व फसलों की सुरक्षा करने को मजबू...