Ghatsila News: लगातार 3 दिनों की बारिश से स्वर्णरेखा बराज डैम का बढ़ा जलस्तर, 8 फाटक खोले गए
घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: गालूडीह। पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा बराज डैम, गालूडीह का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए डैम के 8 फाटकों को खोल दिया गया है।डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी में उफान देखा जा रहा है। वहीं बारिश के बाद क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है।छुट्टी के दिन का लुत्फ उठाने और डैम के इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आस-पास के गांवों और शहरों से लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Adityapur News: भारी बारिश के बाद खोल दिये गए चांडिल डैम के सभी 13 फाटक, स्वर्णरेखा नदी उफान पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.