घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में भारी गिरावट आई है। खासकर छोटे बच्चों के स्कूल नहीं पहुंचने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।इसी क्रम में बराज मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कक्षा 1 से 5 में सबसे कम उपस्थिति थी। वही कक्षा 6 से 8 में भी उपस्थिति थी लेकिन नामंकित से बहुत कम थी। विधालय में नामंकित 185 बच्चे हैं जिसमें मात्र 30 बच्चे ही विधालय पहुंचे थे।मात्र 15 से 20 प्रतिशत ही बच्चे बरसात के कारण आ सके।शिक्षक श्यामली रजक ने बताया कि लगातार बारिश से गांव की कच्ची सड़कों और रास्तों में कीचड़ होने से लगातार पानी भी वजह है। नदी-नालों में पानी बढ़ने से छोटे बच्चों को भेजने में अभिभावक डर रहे थे। इसके अलावा विधालय से गांव क...