घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी डीएसपी कार्यालय में गुरुवार की शाम ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवाड़ समेत दो अंचलों के पुलिस पदाधिकारियों और छह थाना प्रभारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की गयी। ग्रामीण एसपी ने अपराधियों का सत्यापन करने, नियमित वाहन जांच चलाने और पुराने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखने और उनके खिलाफ सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही अनुसंधान की गुणवत्ता और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में इंस्पेक्टर वंश नारायण सिंह, प्रवेश चंद्र सिन्हा, सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार, थाना प्रभारी अमित प्रसाद, सुमित ...