घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: पोटका। जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव के टोला रोलाघुटू स्थित बायो रिसर्च सेंटर में जैविक खाद उत्पादन उपयोग व गुणों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक के सहयोगी संस्था एआइडीईएनटी के तत्वावधान में रविवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक सुबोध कुमार ने जैविक खाद के उत्पादन, उपयोग और जैविक खाद के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षय नहीं होता बल्कि उर्वरा शक्ति बना रहता है। उन्होंने जैविक खाद निर्माण में खर्च भी कम पड़ता है, अतः कृषि कार्य में जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने पर कृषकों को जागरूक करें...