घाटशिला, अक्टूबर 2 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अर्न्तगत चुनूडीह जाने वाले रेलवे अंडरपास के समीप सड़क पर बारिश के कारण करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भरा रहने से सड़क का रास्ता भी काफी संकरा हो गया है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गुरुवार को मऊभंडार की ओर से चुनूडीह जा रहे एक ट्रैक्टर के सामने से बाइक सवार आने के दौरान चालक ने संतुलन बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी वाहन फंसने और दुर्घटना की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग...