घाटशिला, अगस्त 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी मध्य विद्यालय के 10 सीलिंग फैन और सीआरपी कार्यालय के तीन वॉल फैन की हुई चोरी के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रधानाध्यापक धनंजय हेंब्रम के बयान पर कांड संख्या 52 / 26 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज हुई है। चोरी की घटना विगत 28 अगस्त की रात की बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक 29 अगस्त को सुबह में विद्यालय आने पर घटना की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताला को तोड़ कर 10 सीलिंग फैन की चोरी कर ली। ‌सीआरपी कार्यालय के तीन वॉल फैन की चोरी हुई है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: रूपुषकुंडी मध्य विद्यालय में हुई पंखों की चोरी की छानबीन में जुटी है पुलिस ‌आशंका जताई जा रही है कि चोरी की इस घटना में कि...