घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत रुलिया गांव में पिछले 2 दिनों से 63 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर जल गया था। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुखिया राम मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों के समक्ष समस्या को उठाया और जल्द समाधान का आग्रह किया। प्रशासनिक पहल के बाद सोमवार को गांव में नया 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। 2 दिनों बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मौके पर करून मुंडा, सनु मुंडा, रबी मुंडा, शंकर पातर, तपु जेना, प्रकाश जेना, अजीत गिरि, कृष्णा जेना, सिपुन जेना, टिपू जेना, सुधीर जेना, विश्वजीत राना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila Ne...