घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: घाटशिला। फूलडुंगरी से झांटीझरना सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के लिए गुरुवार को जा रहे सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को कालचित्ती पंचायत के टिकरी गांव के दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने रास्ते में घेर लिया। शिलान्यास स्थल पहुंचने से पहले ही ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बुरुडीह गांव से टिकरी तक बुरुडीह डैम के किनारे होकर जाने वाली सड़क कई जगहों पर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दिन में भी इस सड़क पर चलना मुश्किल होता है, जबकि बारिश के दिनों में शाम होते ही रास्ता लगभग बंद हो जाता है।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है...