घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित रामकृष्ण कथामृत उत्सव शनिवार को पोड़ा भालकी गांव में आयोजन किया गया। पंडित सुधांशु शेखर मिश्रा ने ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू किया, तदुपरांत सुनील कुमार डे ने भगवान रामकृष्ण देव की महिमा वर्णन करते हुए कहा राम और कृष्ण का सम्मिलित रूप का नाम है रामकृष्ण परमहंस। भगवान रामकृष्ण देव ने धर्म धर्म का विवाद ,ज्ञान भक्ति का विवाद,गृही संन्यासी का विवाद को मिटाया है।रामकृष्ण एक सागर है जिनके अंदर सारे देवी देवताओं और धर्म समाया हुआ है। इस अवसर पर पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल,भास्कर डे,कमल कांति घोष,सुनील कुमार दे,मुकुल मंडल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...