घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के कालचीति पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर और बुरूडीह के बीच आरसीसी कल्वर्ट व गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। योजना अनाबद्ध निधि से स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जमशेदपुर के माध्यम से यूजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। इस योजना पर करीब 75 लाख रुपये की लागत आएगी। कल्वर्ट व गार्डवाल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जानकारी हो पिछले माह क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण रामचंद्रपुर और बुरूडीह के बीच आरसीसी कल्वर्ट का निचला हिस्सा ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।...