घाटशिला, अगस्त 9 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के गुडाझोर गांव में शुक्रवार रात सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए सर्च अभियान को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 11 बजे सीआरपीएफ के जवान मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान समेत 5-6 घरों में तलाशी ली। अभियान करीब दो घंटे तक चला।

ग्राम प्रधान का आरोप ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जवान बिना पूर्व सूचना रात में घरों में घुसे और सामान की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवार की महिलाएं और बच्चे डर गए। आरोप है कि जवानों ने एके-47 और नक्सलियों से संबंधित जानकारी भी पूछी। ग्रामीणों के अनुसार, घर में सो रही दो बहनों को दरवाजा खुलवाकर पूछताछ की गई। वहीं, मालती सिंह और सुबोध सिंह के मोबाइल भी जवान अपने साथ ले गए।

ग्रामीणों का विरोध घटना...