Ghatsila News: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव आज से
घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव 10 और 11 सितंबर को मनाया जाएगा। राणी सती मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस महोत्सव में राणी सती दादी का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। 10 सितंबर को शाम 5:00 बजे मेहंदी उत्सव आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की सुश्री चंचल सिन्हा भजन प्रस्तुत करेंगी। रात्रि 8:30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। 11 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे मंगला आरती, 7:45 बजे जाता पूजन, दोपहर 3:30 बजे नृत्य नाटिका के साथ मंगल पाठ आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: राणी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.