Ghatsila News: राज्य बने 25 साल बीते, फिर भी नहीं बनी सालबनी मुख्य सड़क
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। झारखंड राज्य बने 25 साल बीत गए, लेकिन घाटशिला प्रखंड के सालबनी से आमचुड़िया तक की करीब एक किमी मुख्य सड़क आज भी कच्ची और बदहाल है। इस सड़क पर हर साल गर्मी में धूल और बरसात में कीचड़ ग्रामीणों का जीना मुहाल कर देती है। सड़क नहीं बनने से 8 गांवों के 10 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं। इस रास्ते से मजदूर, छात्र, मरीज, एंबुलेंस सहित कई लोग एनएच सालबनी से आवागमन करते हैं। बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल और किसानों को मंडी जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया गर्मी में सड़क पर 2 इंच धूल उड़ती है। जिससे सांस की बीमारी का खतरा बढ़ गया है। बरसात में पूरा रास्ता दलदल बन जाता है। बाइक भी फिसल जाती है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 79 साल बाद भी सड़क बदहाल, सालवनी-आमचुडिया के 10 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.