घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। प्रखंड के मौदासूली गांव की बेटी मम्पी अधिकारी को जमशेदपुर महिला महाविद्यालय के द्वारा एक्सएलआरआई के सभागार में आयोजित आयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहीम संतोष गंगवार के हाथों डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। मम्पी अधिकारी इतिहास तथा अंग्रेजी में भी मास्टर डिग्री की है। अंग्रेजी में भी गोल्ड मेडलिस्ट है। पिछले वर्ष जिला कलेक्टर में भी सफलता प्राप्त की थी। मम्पी एक मेधावी एवं मेहनतकश तथा प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसकी सफलता से गांव एवं प्रखंड में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। बातचीत के क्रम में मम्पी अधिकारी ने अपना अगला लक्ष्य यूपीएससी में सफलता प्राप्त करना बताया। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में लहराया छात्राओं की मेधा का परचम यह भी पढ़ें- भारत को विकस...