घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी राजस्टेट अपने 57वें वर्ष में दुर्गा पूजा को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियों में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। वर्ष 1969 से लगातार आयोजित हो रही इस ऐतिहासिक पूजा में इस वर्ष लगभग 7 लाख रुपये की अनुमानित लागत से आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी से आए कुशल कारीगरों द्वारा दिन-रात किया जा रहा है। बांस, कपड़ा और विशेष शिल्पकारी के तालमेल से भव्य प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली संस्कृति और ढांकी वादन के लिए विशेष ढाकी दल को आमंत्रित किया गया है, जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाएगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila...