Ghatsila News: रसूनचोपा में दिशोम सोहराय 20 को
घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता । आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिशोम सोहराय पंचायत कमेटी, रसूनचोपा की ओर से 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय 22वें दिशोम सोहराय महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। महोत्सव में पारंपरिक नृत्य-गीत, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, संथाली नाटक, मुर्गा पाड़ा और दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट समेत कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 20 नवंबर को होगा। महोत्सव के दौरान पारंपरिक गोरु खुटांव(बैल नचाओ) के साथ महिलाओं के लिए चुमड़ाव एवं सोहराय गीत प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. इसमें मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.