Ghatsila News: रवींद्र संघ पूजा पंडाल में समाजसेवी ने की की पूजा-अर्चना
घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मुसाबनी-3 स्थित रवींद्र संघ पूजा पंडाल में जमशेदपुर के समाजसेवी अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रवींद्र संघ पूजा समिति की ओर से सत्य तिवारी, शांतनु घोष एवं मानस नमाता ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने पूजा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रविंद्र संघ, बादिया एवं हरिजन समिति पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और महिला सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.