Ghatsila News: रथयात्रा के पावन अवसर पर केसरदा में एनपीजेपी का भव्य रक्तदान शिविर, विधायक व पूर्व विधायक ने बढ़ाय हौसला
घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। रथयात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा पंचायत भवन परिसर में 'नई पीढ़ी जन सेवा परिवार' (एनपीजेपी) संस्था की ओर से पहली बार भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक समीर मोहंती ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की, जबकि कुणाल षाड़ंगी ने इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के सहयोग से आयोजित शिविर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.