Ghatsila News: रक्तदान शिविर में 64 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
घाटशिला, जुलाई 6 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के विभूति स्मृति संसद परिसर में आनंदधारा महिला समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के संबंध में समिति की अध्यक्ष ब्रिटिश कक्षप ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आनंदधारा महिला समिति वर्ष 2022 से वस्त्र वितरण, भोजन सेवा और अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नियमित रूप से रक्तदान शिविर का भी आयोजन करती रही है। मौके पर सचिव अंजना दास, मौयना कुइला, शिखा रक्षित, सोमा सरकार, सुभ्रा पानी, लिपिका भौमिक, पूर्णिमा राय, नियति दे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.