घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 15वें राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल शिक्षक पवन कुमार शर्मा और आर्ट टीचर संदीप कुमार सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं के द्वारा टेबल टेनिस और शतरंज का खेल मैत्रीपूर्ण वातावरण में खेला गया। मौके पर मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर रंभा कॉलेज बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नित्या झा के द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला गया।  शिक्षक पवन कुमार शर्मा ने इस वर्ष के थीम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' पर बात करते हुए सभी विद्यार्थियों को खेल के फायदे के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कैंपस में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस का जश्न कार्य...