घाटशिला, जुलाई 22 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर परिसर में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विकास योजना निर्माण पूरा होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। निर्माणाधीन भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की योजना में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, योजना की लागत और कार्य की निगरानी संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। इस बीच रोहणीबेड़ा समेत आसपास के गांवों की संयुक्त ग्रामसभा ने निर्माणाधीन भवनों पर नोटिस चिपकाकर जांच पूरी होने तक कार्य पर ...