Ghatsila News: रंकिणी महोत्सव शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के जुगीपाड़ा स्थित प्राचीन रंकिणी मंदिर में दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव रविवार से धूमधाम से शुरू हुआ। इसको लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है। पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ महिला और कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं अपने माथे पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा कमारीगोड़ा के पक्का घाट तालाब से निकल कर पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंची। यहां से कलश यात्रा मंदिर पहुंची और कलश की स्थापना हुई। इसके बाद पुजारी प्रसन्न पति ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने मां रंकिणी की पूजा की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:दो दिवसीय रंकिणी महोत्सव शुरू,भव्य कलश यात्रा निकली कलश यात्रा में नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.