Ghatsila News: रंकिणी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण
घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के जुगीपाड़ा के प्राचीन रंकिणी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। झामुमो कार्यकर्ता अभिलाश पटनायक ने महाप्रसाद वितरण की शुरुआत की। भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू भी महाप्रसाद में शामिल हुईं। सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठ कर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी, सब्जी और चटनी ग्रहण किया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, कोषाध्यक्ष बलराम दास, गौतम शर्मा, विश्वजीत भोल, असित नाथ, प्रकाश नाथ, पवन नाथ, पबित्र दास, गोविंदा गोराई, प्रभु सीट, कार्तिक दास समेत अन्य सदस्य शामिल थे। शाम को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.