Ghatsila News: यूसील कॉलोनी ए-टाइप में भगवान गणेश की आराधना
घाटशिला, सितम्बर 15 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत यूसील कॉलोनी ए-टाइप में पूजा पंडाल समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। षाड़ंगी ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए बधाई दी। मौके पर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ झामुमो नेता श्री हरीश भगत, दुर्गा मुर्मू एवं कोषाध्यक्ष पालू माझी सहित पूजा समिति के सदस्य हरेन सिंह, कुणाल सुनार, सुमित मुखी, नारायण मुंडा, मानस नायक, गौरव बासु एवं दिनेश समेत बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.