घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा , संवाददाता। यूसील की जादूगोड़ा खदान में बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बी शिफ्ट के दौरान थर्ड स्टेज में शाफ्ट की ढलाई अचानक गिर गई। घटना के बाद खदान में काम करने वाले मजदूरों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। मजदूरों के अनुसार, इस घटना में एक ठेका मजदूर पवित्र गिरी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, यदि उस समय कोई मजदूर लिफ्ट से आना-जाना कर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बी शिफ्ट में काम चल रहा था। इसी दौरान थर्ड स्टेज में लगभग 750 मीटर से 900 मीटर तक शाफ्ट की ढलाई का हिस्सा गिर गया। मजदूरों का कहना है कि शाफ्ट की ढलाई में पहले से ही दरारें मौजूद थीं। इसके बावजूद समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। मजदूरो...