Ghatsila News: यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी नहीं करें विक्रेता : सीओ
घाटशिला, अगस्त 2 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। रासायनिक उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को हल्दीपोखर के कृषि बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कृषि बीज दुकानों की जांच की। इनमें किसान सीड स्टोर, एग्रो इंटरप्राइजेज एवं पंकज खाद भंडार शामिल हैं। निरीक्षण में दुकान का स्टॉक रजिस्टर, मूल्य एवं बिक्री की स्थिति की बारे में जानकारी ली। एग्रो इंटरप्राइजेज का स्टॉक अपडेट नहीं पाया। दुकानदार को दो दिन में सुधार करने की हिदायत दी। साथ ही सभी दुकानदारों को खाद की अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बीएओ ने खाद व बीज दुकानों का किया निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.