Ghatsila News: युवाओं को नशे से बचाने पर लगेगा अभियान
घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन और इससे उत्पन्न हो रही सामाजिक समस्याओं को लेकर आदिवासी एकता युवा संगठन द्वारा रविवार को मुसाबनी नंबर 2 में इस समस्या का स्थाई समाधान करने की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य, परिवारों और सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर रही है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और घटनाओं को देखते हुए इस समस्या के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.