Ghatsila News: युवाओं को नशे से दूर रखने को किया जागरूक
घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड अर्न्तगत जोगीसोल पंचायत भवन मैदान में माय भारत की ओर से युवाओं को नशे से दूर एवं सचेत रहने के लिए नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ लिया। आयोजन को उत्साहवर्धक एवं आनंदमय बनाने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया था। आयोजन में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को फुटबॉल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। भाग लेने वाले अन्य टीमों को भी कप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया चंपा रानी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मौके पर समाज सेवी चेतन मुर्मू, संजय कुमार मुरमू, विशिष्ट क्रिकेट खिलाड़ी अनिल मुंडा तथा विभिन्न गांव के प्रधानों सहित माय भारत की ओर से मंटू पात्र, जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, उर्मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.