घाटशिला, नवम्बर 4 -- Ghatsila News: ​गालूडीह। बेमौसम बारिश और लगातार छाए बादलों के कारण पारम्परिक हस्तशिल्प से जुड़े कुम्हारों का कारोबार भारी संकट में आ गया है। मौसम की बेरुखी के चलते कुम्हारों का चाक थम सा गया है और उनके चेहरों पर गहरी निराशा छा गई है।दीपावली और आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर कुम्हार ने बड़े पैमाने पर मिट्टी के दीए और बर्तन तैयार करते थे, लेकिन धूप न निकलने के कारण खुले आसमान के नीचे रखे दीए सूख नहीं पा रहे हैं। नमी और पानी के कारण तैयार माल खराब हो रहा है या समय पर पक नहीं पा रहा है।इस स्थिति के कारण कुम्हारों की आमदनी घटकर आधी रह गई है। यह भी पढ़ें- दीपोत्सव के एक दशक में कुम्हारों के हुनर और आजीविका को मिला नया बाजार साल भर इसी मुख्य सीजन की कमाई पर निर्भर रहने वाले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा...