Ghatsila News: मोबिल रिफाइनरी भट्ठी में ओवर हिटिंग से लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया काबू
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की खंडामौदा पंचायत अंतर्गत एनएच-49 किनारे छोटा अर्जुना मौजा में स्थित फलक इंडस्ट्रियल फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे भट्ठी में ओवर हिटिंग से अचानक से भीषण आग लग गई। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और घना धुआं आसपास के इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। प्रशासन की तत्परता और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.