घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार घाटशिला थाना कांड संख्या 43/26, दिनांक 26 जुलाई 2026 के मामले में बीएनएस की धारा 304(2), 317(5) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के प्राथमिक अभियुक्त सोनू नोनिया (28 वर्ष), पिता स्व. कृष्णा नोनिया, निवासी बाबूपुर तीनपहाड़, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया। बताया गया कि दाहीगोड़ा सर्कस मैदान से मोबाइल चोरी कर भागने के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे घाटशिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुं...