घाटशिला, नवम्बर 1 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत कदमडीहा गांव में रिस्तेदार के घर करम पूजा में आये रबी मुंडा नामक व्यक्ति के बीते शुक्रवार को बिजली का झटका लगने से मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार रात हो जाने के कारण शनिवार पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर लाया गया। उसके बाद सभी की आंखे नम हो गई। मृतक के तीन बच्चे अंजलि मुंडा, अनुराधा मुंडा और अविजीत मुंडा का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। घर में तीन बच्चे पत्नी और मां के साथ रहते थे। घर में रबी ही एकमात्र पैसा कमाने वाले व्यक्ति था। मजदूरी करके अपना परिवार का भरन पोषण करते थे। यह घटना हो जाने के बाद परिवार का क्या दुर्दशा होगी, यह सभी के लिए चिंता का विषय है। उक्त परिवार का ना ही जमीन जायदाद है और ना ही ...