Ghatsila News: मृगीटांड़ गांव में एकमात्र सोलर जलमीनार पर आश्रित पूरा गांव
घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के मृगीटांड़ गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 60 परिवारों वाला यह गांव केवल एक सोलर जलमीनार पर निर्भर है। धूप नहीं निकलने पर मोटर बंद हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर झरने से पानी लाना पड़ता है। गांव के चापाकल खराब हैं और कुआं भी सूख चुका है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि बादल या बारिश के दिनों में जलमीनार की टंकी नहीं भरती, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। उन्होंने गांव में दूसरा जलमीनार लगाने, खराब चापाकलों की मरम्मत कराने तथा सोलर जलमीनार में बैटरी बैकअप की व्यवस्था करने की मांग की है। मुखिया प्रबीता सिंह ने कहा कि मृगीटांड़ में पेयजल की समस्या गंभीर है, लेकिन फंड के अभाव में आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.