घाटशिला, अक्टूबर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच के तत्वावधान में मुसाबनी नंबर-1 स्थित गांधी पार्क में अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुसाबनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में मुसाबनी में अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बाघमारा में स्वास्...