घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। पोटका प्रखंड में मलेरिया से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केंदाडीह के नेतृत्व में मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। शनिवार को मुसाबनी नंबर-3 स्थित एटीएम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर डेल्टामेथ्रिन 2.5 प्रतिशत डब्ल्यूपी (श्री-ओ-थ्रिन) का छिड़काव किया। अधिकारियों के अनुसार यह दवा मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित करने में प्रभावी है। अभियान के दौरान लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थल न बनने देने और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रत्नाकर महतो, जन...