घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: प्रखंड क्षेत्र के गोहला पंचायत के फुलझरी गांव में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने योजना से संबंधित सूचना पट्ट लगाने तथा प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा बिना सूचना पट्ट लगाए मनमाने ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण बिचौलिया द्वारा करवाया जा रहा है, भवन की खिड़कियों में छज्जा नहीं है, वहीं फर्श की ढलाई भी घटिया तरीके से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संवेदक से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की प्रकलित राशि, मजदूरी दर आदि के संबंध में जानकारी मांगी थी, परंतु संवेदक ने कोई सही जानकारी नहीं दिया। इसके साथ ही संबंधित इंजीनियर से बात कराने कि ग्रामीणों की मांग को भी संवेदक ने पूरा नहीं...