घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: मुसाबनी। शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे मुसाबनी मुख्य बाजार में दुकान नंबर 82 आरबी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से चोरों ने शोरूम में लगे दो शटर में से सब्जी मार्केट की ओर के शटर का एक ताला लोहे की रॉड की मदद से तोड़ डाला। ताला तोड़ने के क्रम टाइल्स व चबूतरा भी टूट गया। इस क्रम में ताला तोड़ने की आवाज सुनकर बाजार समिति द्वारा नियुक्त किए गए 3 चौकीदार भागते हुए आर बीच ज्वेलर्स के पास पहुंचे। उन्हें आता देख चोर वहां से भागे और कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार तीसरे चोर के साथ बैठकर भागने में सफल हो गए। चौकीदारों ने तुरंत इसकी सूचना मुसाबनी थाना को दी। उस समय रात्रि पेट्रोलिंग इत्तेफाक से मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड चौक पर ही खड़ा था। ड्यूटी पर तैनात एसआई बिलकेन बागे आनन-फानन में शोरूम के पास पहुंचे ...